15 हजार बिजली बोर्ड कर्मियों को 4% डीए
बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त दे दी गई है। जनवरी महीने से देय चार फीसदी डीए की राशि सितंबर महीने के वेतन के साथ अक्तूबर में नकद दी जाएगी।
बोर्ड के नियमित 15 हजार के करीब कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे बोर्ड पर 16 करोड़ रुपए का सालाना अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। शुक्रवार को प्रदेश बिजली बोर्ड प्रबंधन ने डीए देने की अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक यह महंगाई भत्ता 144 फीसदी था, जो कि चार फीसदी बढ़ने से अब 148 फीसदी तक पहुंच गया है।
अभी पेंशनरों के लिए यह अधिसूचना नहीं हुई है, जिसे अलग से बिजली बोर्ड करेगा। बोर्ड के कर्मचारियों से ज्यादा उसके पेंशनर हैं, जिन पर अतिरिक्त राशि देय होगी। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर डीए मिलता है, लेकिन उनके साथ इनके आदेश जारी नहीं होते। इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाते हैं।

No comments