Breaking News

घर से ही चुरा ली चोर ने कार किसी को कानों कान खबर नी हुई




 भूंपल के लाहड़ कोटलू गांव से एक टाटा सूमो चोरी हो गई है। इसका पता उस समय चला जब गाड़ी के मालिक गाड़ी के भीतर रखी दवाई को लेने गया। गाड़ी सड़क से गायब थी और जहां गाड़ी खड़ी की थी उसके पास एक बाइक खड़ी थी। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लाहड़ कोटलू गांव के संजय कुमार पुत्र होशियार सिंह ने बताया कि वह किनौर में टैक्सी चलाता है।

घर से ही चुरा ली चोर ने कार किसी को कानों कान खबर नी हुई


 शुक्रवार को अपनी टैक्सी में घर आया था। शनिवार शाम को गाड़ी घर के पास खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी नहीं थी। इसकी शिकायत पुलिस थाना में कर दी है। नादौन थाना के एसएचओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि शिकायत आई है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जो बाइक लाहड़ कोटलू में खड़ी थी, वह छानबीन के बाद चोरी की पाई गई है।

No comments