Breaking News

एचपीयू शिमला फर्स्ट ईयर का परिणाम घोषित hp news

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में रूसा की वार्षिंक प्रणाली के तहत यूजी छात्रों का बुधवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बता दें कि रूसा के वार्षिंक सिस्टम के तहत भी इस बार छात्रों के रिजल्ट में कोई ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार यूजी की वार्षिंक परीक्षा में लगभग 44440 छात्र परीक्षा में बैठे थे, hp news

इनमें से लगभग 27 हजार छात्र ही परीक्षा में पास हो पाए हैं। बाकी छात्रों का रिजल्ट ठीक नहीं रहा है। बता दें कि रूसा के वार्षिंक परीक्षा में आर्ट्स विषय का रिजल्ट 53 प्रतिशत, साइंस का 37 प्रतिशत, वहीं कॉमर्स का 49 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। बता दें कि एचपीयू ने वार्षिक सिस्टम के तहत छात्रों का रिजल्ट पूरे एक माह लेट घोषित किया है। बार-बार छात्रों द्वारा रिजल्ट घोषित करने की मांग की जा रही थी। रिजल्ट न आने की वजह से जहां छात्र परेशान हो रहे थेhp news

hp news
वहीं कालेज प्रशासन को भी मैरिट के आधार पर बनने वाली एससीए के गठन को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही थीं। वहीं अब जब एचपीयू की ओर से वार्षिक सिस्टम के तहत रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, तो इससे छात्रों व कालेज प्रशासन को कोई भी दिक्कतें नहीं होंगी। उल्लेखनीय है कि यूजी प्रथम सत्र के छात्र ऑनलाइन अपने रिजल्ट को देख सकेंगे।hp news

एचपीयू से मिली जानकारी के अनुसार छात्र अपनी लॉगइन आईडी पर एक क्लिक में अपने रिजल्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। एचपीयू ने सभी कालेज के प्रधानाचार्य के गैजेट पर भी ऑनलाइन रिजल्ट डाल दिया है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि रूसा वार्षिंक प्रणाली के तहत छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र ऑनलाइन भी अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।hp news

No comments