Breaking News

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयकिशन शर्मा पंचतत्त्व में विलीन, सैकड़ों नम आंखों से विदाई hp news

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरोली (संतोषगढ़) विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे पंडित जयकिशन शर्मा पंचतत्त्व में विलीन हो गए। बुधवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। पंडित जय किशन शर्मा के बेटे विश्वास शर्मा ने मुखाग्नि दी। hp news

पंडित जयकिशन शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान का ध्वज सजाया। उनकी अंतिम यात्रा में पुष्प वर्षा की गई। जिला प्रशासन की तरफ  से जिलाधीश संदीप कुमार, एसडीएम गौरव चौधरी उपस्थित रहे।hp news


hp news

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ  से भी शोक जताया। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सम्मानपूर्वक भाजपा का ध्वज भी उनके पुत्र विश्वास शर्मा को सौंपा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदनाएं जताई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, आदि ने उनके निधन पर शोक जताया।

धूमल बोले, तथ्यों संग बात रखते थे पंडित जी
पंडित जयकिशन शर्मा विद्वान व स्पष्ट वक्ता रहे हैं, उनके भाषण का मुरीद मैं भी रहा हूं। विधानसभा में उन्होंने कई बार तथ्यों के साथ अपनी बात रखी, जिसकी हर किसी ने सराहना की है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कही। बुधवार शाम प्रेम कुमार धूमल हरोली पहुंचे,hp news

जहां उन्होंने पूर्व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधायक जय कृष्ण शर्मा के परिवार के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और पंडित जय कृष्ण शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेम कुमार धूमल ने पंडित जय कृष्ण शर्मा की धर्मपत्नी आरती शर्मा, पुत्र विश्वास शर्मा, पुत्री पुनीता, सुनिधि, दामाद संजीव कुमार से गहरा शोक व्यक्त किया।hp news

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पंडित जयकिशन शर्मा के साथ अपने पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। श्री धूमल ने कहा कि पंडित जय कृष्ण शर्मा के परिवार के साथ सदैव गहरा संबंध बना रहेगा। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला रखने व पंडित जयकृष्ण शर्मा के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, महिला नेत्री संतोष सैनी, युवा नेता कमल सैनी, सत्या राणा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।hp newshp news

No comments