Breaking News

मंडी के बल्ह में वारदात; आरोपी गिरफ्तार, मासूम की हालत खतरे से बाहर hp news

पारिवारिक संबंधों की खटास और ऊपर से नशे की खुमारी एक बेकसूर बच्ची की जान पर भारी पड़ गई। बल्ह घाटी में मंगलवार रात फौजी मौसा ने दस साल की अपनी भानजी का गला रेत दिया। गनीमत यह रही कि बच्ची को समय रहते हुए नेरचौक मेडिकल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन बच्ची के गले में 23 टांके लगाने पड़े। hp news


जानकारी के अनुसार यह मामला बल्ह के बटाहण का है। पुलिस द्वारा आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है वारदात को अंजाम देते समय आरोपी नशे में धुत था। आरोपी का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि सेना में कार्यरत युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी।किसी बात को लेकर पत्नी के साथ भी उसका झगड़ा चल रहा है और वह पिछले डेढ़ साल से मायके मे ही रह रही है।hp news

इसके चलते आरोपी युवक और बच्ची के परिवार मे इस विवाद के चलते बोलचाल भी बंद है। जानकारी के अनुसार आरोपी मंगलवार रात को पत्नी की बहन के घर पहुंचा। इसके बाद वह अपनी 10 वर्षीय भतीजी ईशा शर्मा से अपनी पत्नी के बारे में पूछने लगा, लेकिन बच्ची ने उससे बात करने से मना कर दिया।hp news

इस पर आरोपी ने तैश में आकर तेजधार हथियार से हमला कर उसे खेतों में फेंक दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मासूम को लहूलुहान हालत में नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां बच्ची का तुरंत आपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी श्रीनगर के कुपवाड़ा में सेना में 4-जैक राइफल में तैनात है।hp news

मासूम के बयान के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को मंगलवार रात को ही हिरासत में ले लिया था। उधर, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी द्वारा इस्तेमाल में लाया गया हथियार भी तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।hp news

No comments