हिमाचल की बेटियों ने फतह किया माउंट किलिमंजारो hp news
लॉरेंस सनावर स्कूल की सात लड़कियों ने अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर चढ़ाई की है। इनमें पालमपुर निवासी महिका गोयल भी शामिल रहीं। पालमपुर निवासी महिका गोयल वर्तमान में लॉरेंस स्कूल सनावर में जमा दो की पढ़ाई कर रही हैं।hp news
महिका ने बताया कि उसने स्कूल की अन्य छात्राओं कुल्लू से मेगन, सोलन से अवंती, दिल्ली से अनन्या तथा रोशनी, चंडीगढ़ से कशिश तथा लुधियाना से इशम्प्रीत के साथ माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की। महिका ने बताया कि इस अभियान में सनावर स्कूल की अन्य छह लड़कियां, पर्वतारोही अनिल बजाज व उनके दो दोस्त तथा स्कूल के दो अध्यापक शामिल रहे। hp news
उन्होंने नौ अगस्त को माउंट किलिमंजारो के लिए चढ़ाई आरंभ की तथा तीन दिन के पश्चात 12 अगस्त को सारी टीम माउंट किलिमंजारो की चोटी पर जा पहुंची। रोजाना उन्हें 15-16 किलोमीटर चढ़ाई करनी पड़ती थी तथा चोटी पर तापमान माइनस 20 डिग्री था। बता दें कि महिका के पिता कौस्तुब गोयल पालमपुर में आर्मी तथा सिविल कांट्रैक्टर हैं तथा माता अनु गोयल गृहिणी हैं।hp news
जानकारी के अनुसार माउंट किलिमंजारो अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु किबो, मवैंजी और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्टै्रटो ज्वालामुखी है तथा अफ्रीका में यह सबसे ऊंचा पर्वत है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5895 मीटर है तथा यह विश्व का चौथा सबसे ऊंचा पर्वत है।hp news

No comments