Breaking News

क्रिकेट स्टेडियम में पर्यटक एंट्री बंद जाने क्या रहा कारण

विश्व के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों के शीर्ष में शूमार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में छह सितंबर से पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। विश्व भर से धर्मशाला पहुंचने वाले पर्यटक अब स्टेडियम की खूबसूरती को निहारने के लिए अंदर नहीं आ पाएंगे। hp news

hp news

धर्मशाला में 15 सितंबर को प्रस्तावित भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 मैच की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है। मैच के बाद 17 सितंबर को यह रोक हटा दी जाएगी। स्टेडियम कुर्सियों की रिपेयर व साफ सफाई का कार्य चल रहा है। hp news

पर्यटकों की आवाजाही के कारण यह कार्य भी प्रभावित होते हैं। इसके चलते अब शुक्रवार छह सितंबर से स्टेडियम की खूबसूरती को नहीं देख पाएंगे। गौरतलब है कि रोजाना सामान्य तौर पर 500 से 700 लोग स्टेडियम को देखने के लिए एंट्री फीस देकर पहुंचते हैं।hp news

 इतना ही नहीं, अवकाश और विशेष दिवसों पर यह आंकड़ा एक हजार से बढ़ जाता है, लेकिन 11 दिनों तक पर्यटकों की स्टेडियम के गेट पर एंट्री नहीं होगी, साथ ही छह से टिकट काउंटर भी बंद कर दिया जाएगा। गेट के बाहर लगी रहेड़ी-फड़ी भी हटा दी जाएगी, ताकि खिलाडि़यों व मैच की तैयारियों से संबंधित लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ेhp news

No comments