Breaking News

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, सौतेली मां और पिता ने करवाया गर्भपात

जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की सौतेली और पिता पर आरोपी से पैसे लेकर मामले को दबाने और बच्ची का गर्भपात करवाने की बात भी सामने आई है। hp news

पुलिस को चाइल्ड लाइन के माध्यम से यह सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने भादंसं की धारा 376, 201 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसके बाद मामले की आगामी जांच में जुट गई है। hp news


जानकारी के अनुसार बच्ची की माता का निधन वर्ष 2007 में हो चुका है। माता के देहांत के बाद बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी बीच लड़की के पिता ने दूसरी शादी कर ली और बच्ची को अपने साथ ले गया।hp news

इसके बाद बच्ची के पिता और सौतेली मां ने कुछ दिन तो लाड़ प्यार से रखा। मगर फिर बच्ची को प्रताड़ित करने का खेल शुरू हो गया। यहां तक कि बच्ची को न तो समय पर खाना दिया जाता था और न ही सोने के बिस्तर की व्यवस्था की जाती थी।hp news

इसके अलावा बच्ची को शिक्षा के अधिकार से भी वंचित रखा गया। वहीं, इस अवधि के दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया गया और बाद में बच्ची का गर्भपात करवाया। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने आरोपी से पैसे भी लिए थे। इसी दौरान क्षेत्र की एक महिला से यह सब देख नहीं देखा गया और आठ सितंबर को वह बच्ची को ननिहाल में छोड़ने आई।hp news

इसके बाद बच्ची ने ननिहाल पक्ष को पूरी कहानी बताई। मानसिक रूप से कमजोर बच्ची ने दुष्कर्म की बात भी कही। 11 सितंबर को चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल, पुलिस टीम और जागोरी टीम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बच्ची ने इसके बाद आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक ने बताया कि बच्ची मानसिक तौर पर कमजोर है।hp news

काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी है। पीड़ित बच्ची ने उसके साथ दुष्कर्म होने और माता पिता के पैसे लेकर उसका गर्भपात करवाने की बात भी कही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच का अपील की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के माले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।hp news

No comments