Breaking News

100 इलेक्ट्रिक समेत 300 बसें खरीदेगा एचआरटीसी, केंद्र से मिली हरी झंडी


परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी 300 बसों को खरीदने जा रहा है। इसमें 100 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। इसकी केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन डिपो में पुरानी बसें चल रही हैं, उनकी जगह इन नई बसों को भेजा जाएगा। hp news
दशहरा में ग्रामीण रूटों पर चलने वाली करीब तीन दर्जन बसों को स्पेशल परमिट जारी करने पर वन मंत्री ने कहा कि इसको लेकर सरकार विचार करेगी। बंजार बस हादसे के बाद सरकार ने बसों को स्पेशल परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। hp news
ऐसे में दशहरा के दौरान ग्रामीण रूटों के साथ आनी, बंजार, सैंज, मणिकर्ण, मनाली के लिए स्पेशल बसों को चलाना एचआरटीसी के लिए मुश्किल हो जाएगा। दशहरा उत्सव समिति की बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि एचआरटीसी जल्द 100 इलेक्ट्रिक बसों के साथ 300 बसों को खरीदने जा रहा है। hp news
निगम ने चरण दो में 100 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए केंद्र सरकार को प्रपोजल भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि दशहरा में लोगों की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। hp news

ऐसे में स्पेशल परमिट जारी करने जल्द कोई रास्ता निकाला जाएगा। मंत्री ने कहा कि निगम के चालकों का परिणाम आने के बाद अब परिचालकों की भर्ती फाइनल है। जल्द इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। hp news

No comments