Breaking News

hp news 39259 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, गलत प्रश्न के मिलेगा एक अंक

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पूछे गए एक गलत प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में दिया जाएगा। इससे भर्ती परीक्षा में बैठे 39,259 अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।hp news
 
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने दो सवाल गलत पूछे जाने का दावा किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने इसकी जांच की। जांच में पाया गया है कि दो नहीं, बल्कि एक प्रश्न गलत था।hp news

hp news
इसके बाद पुलिस महकमे ने विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद सभी परीक्षार्थियों को एक अंक बतौर ग्रेस मार्क्स देने का फैसला लिया है। डीजीपी सीताराम मरडी ने धर्मशाला में इसकी जानकारी दी। hp news

अमर उजाला ने 10 सितंबर के अंक में लिखित परीक्षा में गलत प्रश्न पूछने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस विभाग ने इस मामले में छानबीन की।hp news

कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रश्न नंबर नौ का उत्तर 476 था, जबकि ऑप्शन में 525, 729, 602 और 582 दिया गया था। इस प्रश्न के बदले अब परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को एक अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में मिलेगा।hp news

No comments