कलराज मिश्र को दी भावपूर्ण विदाई hp news
राज्यपाल की कुर्सी पर 47 दिन का छोटा सा कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रदेश सरकार ने कलराज मिश्र को विदाई दी। राज्य सरकार की ओर से उनके सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन पीटरहॉफ में किया गया, जिन्हें अब राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्मृति चिन्ह, शॉल व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर राज्यपाल की धर्मपत्नी सत्यावति मिश्र को भी सम्मानित किया।hp news
इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग बहुत ही स्नेही हैं। उन्होंने कहा राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह लंबे समय तक इस पहाड़ी राज्य में भाजपा प्रभारी के रूप में आ चुके हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, भौगोलिक स्वरूप, उच्च सांस्कृतिक परंपराएं व वन संपदा अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ और समय तक यहां रहकर विभिन्न क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देना चाहते थे।hp news
छोटे से कार्यकाल पर संतुष्टि व्यक्त हुए उन्होंने कहा कि मुझे जो स्नेह व अपनापन लोगों से मिला है, उसे कभी भुला नहीं सकता। राज्यपाल ने हिमाचल में बढ़ते नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की और इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में उपलब्ध पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का प्राथमिकता के आधार पर दोहन करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र की सेवाओं की सराहना की।hp news
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भले ही बहुत कम रहा, परंतु राज्य के संवैधानिक मुखिया होने व उच्च शासकीय अनुभव के कारण उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान राज्य को दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कलराज मिश्र शनिवार प्रातः राजभवन से दिल्ली रवाना हुए।hp news
प्रदेश के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 10 सिंतबर को राजभवन पहुंचेंगे और 11 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। बंडारू दत्तात्रेय मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व की अटल सरकार के समय भी केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर रह चुके हैें। ऐसे में अब वह हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले कलराज मिश्र मोदी सरकार में 2017 तक सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्री रहे।hp news
इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग बहुत ही स्नेही हैं। उन्होंने कहा राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह लंबे समय तक इस पहाड़ी राज्य में भाजपा प्रभारी के रूप में आ चुके हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, भौगोलिक स्वरूप, उच्च सांस्कृतिक परंपराएं व वन संपदा अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ और समय तक यहां रहकर विभिन्न क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देना चाहते थे।hp news

छोटे से कार्यकाल पर संतुष्टि व्यक्त हुए उन्होंने कहा कि मुझे जो स्नेह व अपनापन लोगों से मिला है, उसे कभी भुला नहीं सकता। राज्यपाल ने हिमाचल में बढ़ते नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की और इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में उपलब्ध पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का प्राथमिकता के आधार पर दोहन करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र की सेवाओं की सराहना की।hp news
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भले ही बहुत कम रहा, परंतु राज्य के संवैधानिक मुखिया होने व उच्च शासकीय अनुभव के कारण उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान राज्य को दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कलराज मिश्र शनिवार प्रातः राजभवन से दिल्ली रवाना हुए।hp news
नए राज्यपाल बंडारू 11 को लेंगे शपथ
No comments