Breaking News

पहाड़ी से टकराई बस, 18 घायल कार को बचाते हुआ पेश आया हादसा hp news

चुवाड़ी-सिहुंता-द्रम्मण मार्ग पर शनिवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में अठारह लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायल लोगों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।hp news

जानकारी के अनुसार चुवाड़ी से टांडा रूट पर चलने वाली निजी बस शनिवार को कामला के पास एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही कार को बचाते वक्त अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। परिणामस्वरूप बस में सवार अठारह लोग घायल हो गए। बस के पहाड़ी से टकराने की सूचना पाते ही सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी शशिपाल की अगवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से तुरंत घायलों को वाहनों में डालकर उपचार के लिए पीएचसी सिहुंता भिजवाया।hp news

hp news

इसी बीच दुर्घटना की सूचना पाते ही एसडीएम भटियात बच्चन सिंह, बीएमओ समोट डा. सतीश फोतेदार, तहसीलदार सिहुंता डा. मुकुल किशोर शर्मा व डा. बंसीलाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पीएचसी सिहुंता में कुछेक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल टांडा रैफर कर दिए गए हैं।hp news

उधर, तहसीलदार डा. मुकुल किशोर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों में भुट्टो देवी वासी गांव बालू, इंदिरा देवी वासी गांव मनहुंता, कोमल वासी गांव सिंबलघट्टा व सीमा वासी पातका को तीन-तीन हजार और कृतिका धीमान वासी गांव समोट, अंजलि कुमारी वासी गांव डुग, वर्षा देवी वासी गांव अथलेड, अनिता देवी व लक्की राम वासी गांव डुग को दो-दो हजार रुपए की फौरी राहत दी गई हैhp news

No comments