Breaking News

अव घर के द्वार पर होंगे आधार कार्ड अपडेट


पायलट प्रोजेक्ट  महिला एवं बाल विकास विभाग  के तहत प्रदेश में अब आधार अपडेट करने या आधार में गलती को दूर करने की सुविधा अब आपको नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में ही प्रदान की जाएगी। इसके तहत प्रदेश भर में अभी तक 234 केंद्रों का चयन किया गया है। जिनमें इस कार्य को करने के लिए आगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं सहित सुपरवाइजर को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है। अगर आपके आधार कार्ड मे किसी भी प्रकार की गलती है तो आप अपनी पंचायत के  आंगनबाड़ी केंद्र  मे जाकर उसकी त्रुटी को दूर कर सकते है |

अव घर के द्वार पर होंगे आधार कार्ड अपडेट




इन केंद्रो को टैब/लैपटॉप भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय या फिर उपमंडल स्तर पर ही मुहैया करवाई जाती थी, लेकिन अब यह सुविधा लोगों को उनके घरद्वार के समीप आगनबाड़ी केंद्रों में ही प्रदान की जाएगी। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया की प्रदेश के 234 आंगनबाड़ी केंद्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आधार कार्ड अपडेट करवाने का काम इसी माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए उक्त केंद्रों को लेपटॉप और टेब भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों के आधार कार्ड संबंधी कार्य करना शुरू हो जाएगा। जिससे जनता परेशान हुए बिना ही आसानी से ही अपने आधार कार्ड अपडेट करवा सकती है |

No comments