हिमाचल मे मोदी की लहर अभी भी कायम
हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच मोदी का जलवा अब भी कायम नजर आ रहा है। पीएम मोदी को केंद्र की सत्ता में आए हुए बेशक साढ़े तीन वर्ष से ज्यादा हो गए हैं, मगर जनता को वे अब भी बह काबिल नेता नजर आ रहे हैं। उन पर जनता की उम्मीदें अभी कायम हैं। चुनावी रैलियों में जुट रही भीड़ तो इस बात के संकेत हैं ही, लेकिन आपसी चर्चा में भी लोग पीएम मोदी के नेक इरादों का गुणगान कर रहे हैं। अधिकांश जनता का भरोसा पीएम मोदी में बरकरार नजर आया, बल्कि उल्टा लोग पीएम के साथ हमदर्दी जताते नजर आए।
पीएम मोदी का जादू हिमाचल की महिलाओं पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। कांगड़ा जिले के रानीताल में केमिस्ट की दुकान चला एक महिला तो राजनीतिक चर्चा से बचती नजर आईं लेकिन चुनावी राग छेड़ने के बाद उनकी दिल की बात सामने नजर आ गई।बह कहती हैं कि पीएम मोदी देश के लिए सोचते हैं और देश के लिए उन्होंने अपना घर बार तक छोड़ दिया है। महिलाओं की भलाई के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं। गैस के दाम जरूर बढ़े हैं, लेकिन इससे देश की भलाई होगी। तो इस बार भी हिमाचल मे मोदी जलवा खूब देखने को मिल रहा है |

No comments