बेटी शिक्षित तो उसके साथ-साथ पूरा परिवार शिक्षित
ऊना मे महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु देवी ने कहा कि जब एक महिला शिक्षित होती है तो उसके साथ - साथ पूरा परिवार शिक्षित होता है। अकसर देखने में आया है कि जो महिलाएं पढ़-लिख कर अपने पांव पर खड़ी हैं, उनके साथ भेदभाव के मामले कम हैं। और दूसरी तरफ जहां महिलाएं शिक्षा से वंचित हैं वहां पे शोषण का शिकार हो रही हैं। यह शोषण अथवा भेदभाव सामाजिक और आर्थिक कारणों के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में साइबर क्राइम ने अपनी जड़ें फैला ली हैं। अत: तकनीक के प्रति जागरूक होकर ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं से आह्वान किया कि तकनीक का तब तक इस्तेमाल न करें जब तक उसके बारे में पूरी जानकारी न हो।

आईटीआई के प्रधानाचार्य यशपाल राजजादा ने कहा कि शिक्षा से छात्राओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा की प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को जीवन में हर स्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया जाता है । आज महिला हर बो कम कर सकती है जो एक ब्यक्ति करता है उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना अनिवार्य है। इसलिए हर परिवार को अपनी बेटियों को पडाना लिखना बहुत जरूरी है क्यूंकि वह इस समाज का सामना डट कर सके |
No comments