Breaking News

हिमाचली क्रिकेटर का आईपीएल में हुआ सेलेक्शन

आईपीएल के 12वें संस्करण में हिमाचल से एक उभरते हुए क्रिकेटर को जगह मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश बैन्स को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 लाख में खरीद लिया है. इससे पहले वो अंकुश चेन्नई सुपर किंग्स, हिमाचल प्रदेश, भारत अंडर-19, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरर्जियंट्स की टीम से खेल चुके हैं.
अंकुश बैंस 23 साल के हैं. मूल रूप से वो हमीरपुर के रहने वाले हैं. वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इन्होंने 40 रणजी और 30 ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले खेले हैं.

खास बात ये है कि वह फर्स्ट क्लास मैचों में छह शतक भी लगा चुके हैं. आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए जयपुर में मंगलावार को नीलामी हुई. पहले दिन की बोली में हिमाचल के अंकुश अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्हें किसी टीम ने खरीदा है


हिमाचल के नामी खिलाड़ी ऋषि धवन, पंकज जसवाल, गुरविंद्र सिंह, बिपुल शर्मा, एकांत सेन बोली के लिए अंतिम सूची में हैं. ऋषि धवन का बेस प्राइज 50 लाख रुपये है. धवन इससे पहले आईपीएल में पंजाब और मुंबई की टीमों से खेल चुके हैं. ये और बात है कि पिछले आईपीएल में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था. उधर, हिमाचल रणजी टीम के कप्तान प्रशांत चोपड़ा इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स का ही हिस्सा बने रहेंगे

No comments