Breaking News

हिमाचल के कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित


एक बार फिर से चमकाया हिमाचल के लड़के ने पर्देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं भारतीय टीम के कप्तान डीएसपी अजय ठाकुर को सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने देश के चौथे बड़े पद्मश्री सम्मान से नवाजा। अजय ठाकुर मंगलवार को नालागढ़ पहुंचेंगे जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।स्वागत समारोह के बाद अजय ठाकुर अपने पैतृक गांव दभोटा जाएंगे। इधर, सम्मान मिलने से लोगों में खुशी की लहर है। अजय ठाकुर को दिल्ली में समारोह में पद्मश्री से नवाजा गया है। अजय ठाकुर को इस वर्ष प्रदेश सरकार से परशुराम अवार्ड मिला है। इस सम्मान से उनके परिजन काफी खुश है 

सोमवार को उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। देश का यह चौथा बड़ा सम्मान है। प्रो-कबड्डी लीग से सुर्खियों में आए अजय ठाकुर आज देश के टॉप के कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं। अजय ठाकुर प्रो-कबड्डी लीग में तमिल थलाईवाल के अलावा टीम इंडिया के कप्तान भी हैं।

 हिमाचल के कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित



तीन-चार साल और खेलेंगे, फिर अकादमी खोलेंगे


उन्होंने कहा कि वे कबड्डी में तीन या चार साल और खेलेंगे। इसके बाद दभोटा में ही अकादमी चलाएंगे। प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए यहां हर सुविधा प्रदान की जाएगी। ताकि, खिलाड़ी हिमाचल का नाम चमका सकें। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर स्पोर्ट्स कांपलेक्स होना चाहिए, जहां सूबे के खिलाड़ियों को तराशा जा सके। और उन्होंने कहा की हिमाचल के युवा वर्ग मे काफी टेलेन्ट है बस उसे सही रास्ता दिखने की जरूरत है |

No comments