युवाओं के पास सेना में जाने का मौका
अब भारतीय सेना में शामिल होने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है। भारतीय थल सेना ने सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक/ एसकेटी पदों के लिए होगी। इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिस से युवाओं को रोजगार के अबसर मिलेगे
शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा ही भर्ती में भाग ले सकेंगे। तीन से 15 जून तक जिला शिमला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुन्गा के प्रांगण में भर्ती प्रक्रिया होगी। निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मन्न ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है।उम्मीदवार पंजीकरण करते हुए अपना आधार नंबर जरूर अंकित करे। पंजीकरण की आखिरी तिथि 18 मई निर्धारित की गई है।

No comments