Breaking News

तेंदुए का शिकार बना स्कूटी चालक


 हमीरपुर जिले के भोरंज में तेंदुए ने एक स्कूटी सवार पर हमला कर के  उसे घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार भोरंज रात को अपनी स्कूटी पर भरेड़ी से घर जा रहा था।बड़ैहर के जंगल के पास सड़क पर जाते समय अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

 इस हमले में वह स्कूटी से गिर गया। तेंदुए ने उसकी टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंचें लगा दीं। स्कूटी से गिरने के कारण भी उसे चोटें आई हैं। जैसे ही वह गिरकर उठने लगा तो तेंदुआ उसकी तरफ दोबारा हमला करने के लिए बढ़ा। जिसके कारण उसे गहरी चोटे ई है  


तेंदुए का शिकार बना स्कूटी चालक


पर गनीमत रही कि उसी समय एक गाड़ी वहां आ गई और घायल को तेंदुए से बचा लिया। पर  तेंदुए फिर भी नही रुका  उस ने गाड़ी पर भी हमला कर दिया। 

इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया।लेकिन वहां से एंबुलेंस खराब होने का हवाला दिया गया। घायल को टैक्सी के माध्यम से भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तेंदुए के हमले से घायल व्यक्ति को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।



No comments