Home
/
hamirpur News
/
Himachal News
/
himachal river
/
nadaun news
/
sujanpur news hamirpur police
/
अभी तक भी नही चल पाया डूबे हुए युवक का पता
अभी तक भी नही चल पाया डूबे हुए युवक का पता
मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब सुजानपुर की ब्यास नदी में 8 युवक नहाने के लिए उतरे थे। इसमें एक युवक गहराई वाले स्थान पर पहुंच गया और वह बाहर नहीं निकल पाया। हालांकि, अन्य साथियों ने उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन, पानी का तेज बहाव एवं गहराई अधिक होने के चलते युवक पानी के आगोश में समा गया। लगातार युवक को ढूंढने का प्रयास जारी है। मंगलवार को पूरा दिन स्थानीय गोताखोर सर्च अभियान में लगे रहे लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद प्रशासन ने विशेष रूप से नूरपुर से गोताखोर और राहत बचाव कार्य की टीम एनडीआरएफ बुलाई है जो लगातार सर्च अभियान कर रही है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि सर्च अभियान लगातार जारी है। पानी का बहाव तेज है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक बहता हुआ कहीं आगे न निकल गया हो। सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। उधर, घटनास्थल पर युवक के परिजन सहित अन्य युवक सर्च अभियान में लगे रहे।
अभी तक भी नही चल पाया डूबे हुए युवक का पता
Reviewed by Arun Kumar
on
April 24, 2019
Rating: 5
Reviewed by Arun Kumar
on
April 24, 2019
Rating: 5

No comments