पिकअप गहरी खाई में गिरी हुआ दर्दनाक हादसा
किन्नौर मे श्यासो संपर्क मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और इसके अलाबा दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 27 ए 0218 स्पीलो से श्यासो की ओर जा रही थी कि श्यासो गांव के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।इस हादसे में नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चालक श्याम लाल और रतन सागर घायल हुए हैं।

No comments