घर से निकली कालेज पुल के निचे मिला शव क्या हुआ लड़की के साथ रस्ते मे जानिए पूरी खबर
पालमपुर-खुंडियां सड़क पर धारनाला पुल के नीचे लड़की का शव मिला। शव की पहचान राजकीय डिग्री कॉलेज खुंडियां की प्रथम वर्ष बीएससी की छात्रा शबनम के रूप में हुई है। छात्रा सोमवार को कॉलेज गई थी, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची।वहीं छात्रा के पिता गुरदास राम ने खुंडिया पुलिस थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की सोमवार को घर से कॉलेज के लिए आई थी, पर वह कॉलेज नहीं पहुंची थी और न ही शाम को अपने घर पहुंची। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई, जब उसके परिजन उसे ढूंढते हुए जा रहे थे तो पुल के पास शव को देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तथा लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा। डीएसपी तिलक राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

No comments