वीरभद्र ने जय राम ठाकुर को बताया नकली शेर जानिए क्यों कहा उन्होंने ऐसा
बेचारे जयराम ठाकुर बड़ी मुश्किल से तो मुख्यमंत्री बने हैं। वह मुख्यमंत्री जयराम को पहले बहुत शरीफ समझते थे। पालमपुर विस क्षेत्र के नगरी में जनसभा में वीरभद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद को शेर कह रहे, लेकिन वह असली नहीं नकली शेर हैं।उन्होंने जयराम ठाकुर को सलाह देते हुए कहा कि वह अच्छे हैं तो अच्छे रहें और जनता का काम करें। कांग्रेस ने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया है। जयराम सरकार भाजपा विधायकों को विकास का पैसा दे रही लेकिन कांग्रेस समर्थित विधायकों से वह भेदभाव कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट के बहुत दावेदार थे, जिनको टिकट न मिला वह मायूस बैठे हैं और आज पवन काजल को अपना दोस्त मान रहे हैं। पवन काजल को किसी की नजर न लगे।वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ही नहीं बल्कि वह भी चुनाव लड़ाने का आनंद ले रहे हैं। जब वह सत्ता में थे और अब बिना सत्ता के भी वह चुनाव लड़ाने का आनंद ले रहे हैं।

No comments