Breaking News

मुम्बई ने हैदराबाद को दिया 163 का टारगेट

पावरप्ले के अंतिम ओवर मे मुंबई की टीम को पहला झटका लगा और कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए. खलील अहमद की गेंद पर रोहित मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे. इसके बाद 12वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा. खलील अहमद ने सूर्यकुमार यादव को 23 रन के निजी स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया. 13वें ओवर में मोहम्मद नबी ने एविन लुईस को भी चलता किया.

इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. हैदराबाद के लिए इस मैच में परेशानी यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर स्वदेश लौट गए हैं. मार्टिन गुप्टिल ने इस मैच में वार्नर का स्थान लिया है. संदीप शर्मा की जगह बासिल थम्पी इस मैच में मैदान पर उतर रहे हैं. मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है

आईपीएल सीजन 12 का यह 51वां मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में डेविड वॉर्नर के न होने से मुसीबत हो सकती है.

इस मैच में जीत से प्लेऑफ के लिए मुंबई का रास्ता साफ हो जाएगा, वहीं हैदराबाद की जीत के बाद भी उसे प्लेऑफ के लिए इंतजार करना होगा. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि अन्य दो स्थानों पर अभी फैसला होना है. इस समय मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 14 अंक के साथ आईपीएल के प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है.

टीमें:

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव,  एविन लुईस, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, बरिंदर शरण, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड.

हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, मनीष पांडे, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबी और बासिल थम्पी

No comments