Breaking News

कुदरत का ये कैसा करिश्मा, यहां बकरी नहीं- बकरा दे रहा दूध

विज्ञान से हो रहे चमत्कार हम सभी हर रोज सुनते और देखते रहते हैं। महिलाओं के अलावा अब पुरुष भी बच्चों को जन्म दे रहे हैं। हालांकि ऐसे मामले में सही होते हैं या फिर नहीं, इसके बारे में कुछ खास पता नहीं चलता।


आपने कभी बकरे को दूध देते नहीं देखा होगा। आज हम ऐसा ही एक अनोखा मामला बताने जा रहे हैं। दरअसल, गुजरात  के अमरेली जिले में एक छोटा सा गांव ‘बाबरा’ है, जो अकसर दूध वाले बकरे के कारण सुर्खियों में रहता है। यहां दुनियाभर के मीडिया वाले आ चुके हैं,

 वह भी एक बकरे की वजह से। जहां बकरा दूध देता है। यहां मंदिर के जो महंत हैं, उनके पास दूध की कमी दूर करने के लिए कुछ बकरियां थीं, जिनमें यह हैरतअंगेज बकरा भी था। महंत सीमाराम बापू के अनुसार, कुछ महीनों पहले तक यह साधारण बकरा ही था।

वेटनरी डाक्टर डा.आर सी पांचाल ने राजा (बकरा) की जांच के बाद बताया कि उन्होंने भी इस तरह का बकरा पहली बार देखा है। बकरे में यह परिवर्तन हार्मोंस के बदलाव से आया है। अब ये मामला कितना सही है, इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है

1 comment: