हिमाचल के 21 सपूत बने लेफ्टिनेंट, चौकीदार के बेटे ने भी बढ़ाया मान
देश सेवा की शपथ लेकर शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर देश के 382 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए। हिमाचल के 21 सपूत भी सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी राणा परिवार की तीसरी पीढ़ी देश की सेना में अपना योगदान देगी। अफसर रजत राणा की कामयाबी से पूरा परिवार गदगद है। पिता आरएस राणा और परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे की खुशी इस बात का इस्तकबाल कर रही थी।
रजत के दादा एमआर राणा भी सेना में ऑनरेरी कैप्टन रहे। उनके पिता आरएस राणा भी एयरफोर्स में अधिकारी हैं। बताते हैं कि रजत ने बचपन में बॉर्डर फिल्म देखी थी। उसके बाद से ही उसने तय कर लिया था कि वह फौज में जाएगा।
रजत बताते हैं कि दादा और पिता के साथ गांव और रिश्तेदारी में अन्य फौजी मेरे आदर्श रहे। घर-परिवार का माहौल भी मुझे सेना में जाने के लिए काफी मदद देता रहा। दादा ने बचपन से अनुशासन में रहना सिखाया था।
वहीं, पिता ने जवान के कर्तव्यों के बारे में बताया। आज उनका सपना पूरा हो गया है। अब उनका अगला लक्ष्य जिम्मेदारी से देश की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं से देशसेवा के लिए सेना में आने की अपील की।
आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद शिलाई के नाया गांव के अनुज शर्मा को उनके परिजनों ने कंधों पर सितारे लगाकर देश सेवा के लिए राष्ट्र को समर्पित किया।
शिलाई के अनुज के पिता ग्यार सिंह राजस्व विभाग से बतौर चौकीदार सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि, माता मालो देवी गृहिणी हैं। अनुज की प्रारंभिक शिक्षा जिला मुख्यालय नाहन में ही हुई।
दसवीं कक्षा तक अनुज ने एवीएन और जमा दो की परीक्षा शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से की। अनुज ने पीजी कॉलेज नाहन से स्नातक करने के बाद एनडीए की परीक्षा पास की।
उधर, अनुज के पिता ग्यार सिंह, माता मालो देवी ने अपने सपूत के कंधों पर सितारे लगाए। इस दौरान अनुज से माता-पिता का सीना फख्र से चौड़ा हो गया। अनुज को आर्टलरी कमीशन मिला है, जिसमें उनकी पहली तैनाती जम्मू में हुई है।
बेटे की इस कामयाबी पर न केवल परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर अनुज के गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल था। अनुज के पिता को फोन पर भी बधाई देने के सिलसिला जारी रहा
सेना में अफसर बन शिवम ने रोशन किया नाम
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी विजय गौतम का बेटा शिवम गौतम सेना में अफसर बन गया है। उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। शिवम का बड़ा भाई भी सेना में कैप्टन है। वह दिसंबर-2016 आईएमए देहरादून से अफसर बनकर निकले थे।
विजय ने 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। उनके पिता एक स्कूल में प्राचार्य और मां सलिल लेक्चरर हैं। परिजनों ने बताया कि बेटे ने 12वीं पास करने के बाद ही तय कर लिया था कि वह सेना में जाएगा। आज उसका और हमारा सपना पूरा हो गया है

चौकीदार के बेटे ने बढ़ाया मान, सेना में बना लेफ्टिनेंट

No comments