नशे में वाहन चला रहे चालकों के चालान पुलिस ने कसा सिकंजा
स यातायात पुलिस एवं नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सुंदरनगर में अभियान चलाया है। शुक्रवार देर रात एएसआई कृष्ण कुमार नेगी एवं हाइवे पेट्रोलिंग टीम के इंचार्ज रामलाल के नेतृत्व में एनएच पर नाका लगाया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोक कर चालकों की अल्कोहल सेंसर की मदद से जांच की। जांच के दौरान आठ वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए।

No comments