Breaking News

अब होगी सरकारी स्कूलों के बचो की इंग्लिश बेहतर सरकार ने उठाया नया कदम


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब छोटी कक्षाओं में ही इंग्लिश सीख सकेंगे। पहली से तीसरी कक्षा वाले सूबे के साढ़े 10 हजार स्कूलों में विशेष किट बांटी जाएंगी। 30 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से इस योजना का शुभारंभ करेंगे।ई-संवाद ऐप और शिक्षा-साथी ऐप भी लांच किए जाएंगे। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे।अंग्रेजी की पढ़ाई सरल और प्रभावी बनाने को संपर्क फाउंडेशन विशेष इंग्लिश किट बांटेगी।

अब होगी सरकारी स्कूलों के बचो की इंग्लिश बेहतर सरकार ने उठाया नया कदम


पहली से तीसरी कक्षा के शिक्षक किट के अनुसार इंग्लिश प्रशिक्षण के गुर सिखाएंगे। किट के जरिये अध्यापक आसानी से छोटी कक्षा से विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय में बेस बना सकेंगे।इंग्लिश किट विशेषकर छोटे बच्चों के लिए तैयार की गई है। इसमें एक साउंड बॉक्स होगा, इससे शब्दों का उच्चारण होगा। इस बॉक्स को संपर्क दीदी नाम दिया गया है। किट में रोचक पुस्तकें और कुछ विजुअल सीडी भी होंगी

No comments