Breaking News

अब आंगनबाड़ी स्कूलों मे जारी किये जायेगे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर


मंडी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर लगेंगे। महिलाओं की जागरूकता के लिए चल रहे स्त्री अभियान के साथ भी चाइल्ड लाइन मंडी को जोड़कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जिला बाल संरक्षण और बाल कल्याण समिति को यह निर्देश जारी किए हैं। इसका मकसद बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसे मामलों में कमी लाना और नियमों की अवहेलना करने वालों की शिकायत प्रशासन तक आसानी से पहुंचाना है। बाल विवाह के मामले में दो साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।


अब आंगनबाड़ी स्कूलों मे जारी किये जायेगे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर

मंडी सदर और बल्ह के मामले सर्वाधिक हैं। एक साल में चाइल्ड लाइन ने दस बाल विवाह के मामले रुकवाए हैं। बाल मजदूरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत जिले के 146 बच्चों को लाभ पहुंचाया गया है। योजना के तहत अनाथ, असहाय बाल-बालिकाओं के पालन पोषण के लगभग 20 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। जिले में बाल कल्याण समिति 7 बाल गृह और एक बालिका गृह संचालित कर रही है। इनमें 384 बच्चों का पालन पोषण किया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीसी नायक ने कहा कि चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत की जा सकती है।


No comments