दिसंबर में होंगी इग्नू की परीक्षाएं कब और कितनी फीस होगी जाने इस खबर मे
इग्नू की दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं के फार्म पांच अक्तूबर तक भरे जाएंगे। छात्र बिना विलंब शुल्क पांच अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। पांच अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक फार्म भरने वालों को 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।20 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक फार्म भरने वालों को एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। अतिरिक्त शुल्क (लेट फीस) से बचने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पांच अक्तूबर से पहले फार्म भरने होंगे।

No comments