बनायो अच्छा डिजाइन और पायो 50 हजार रुपये का इनाम भेजे इस पते पर
डाक विभाग के सौजन्य से देशभर में बाल अधिकार विषय पर टिकट डिजाइन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए 20 सितंबर तक आवेदन करना होगा। पहली से 12वीं कक्षा तक छात्र स्पीड पोस्ट से अपने विषय पर डिजाइन किए गए टिकट डाक निदेशालय नई दिल्ली भेजेंगे।इसके बाद विभाग अव्वल रहीं आठ प्रविष्टियों को नकद इनाम देगा। बेहतरीन रहे डिजाइन का प्रयोग डाक टिकट और फिलेटली सामग्री का डिजाइन तैयार करने में किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रुपये में दस हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच-पांच हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस पते पर भेजे
अभ्यर्थी को अपने डिजाइन सहायक महानिदेशक कमरा नंबर 108, डाक भवन, संसद मार्ग नई दिल्ली पिन कोड 110001 पर स्पीड पोस्ट से भेजने होंगे। फिलेटली में रुचि रखने वाले छात्रों को इनाम जीतने और अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका है।

No comments