वोडाफोन ने किये अपने प्लान सस्ते जाने अब कितने मे मिलेगा 1 GB और कितने दिन
भारतीय टेलीकॉम मार्केट में इस समय रिचार्ज प्लान को लेकर जंग छिड़ चुकी है, जिसमें सभी दिग्गज दूरसंचार कंपनियों ने अपने किफायती डाटा पैक पेश किए हैं। इसके साथ ही सरकारी और गैर सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए डाटा प्लान में अधिक डाटा, एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा दे रही हैं। इस कड़ी में वोडाफोन ने कम रेंज का डाटा पैक पेश किया है, जिसकी कीमत 59 रुपये है। इस प्लान से जियो के 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक को कड़ी चुनौती मिलेगी। तो चलिए जानते है वोडाफोन के इस रिचार्ज प्लान कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं।

No comments