मनाली में जापान की बुजुर्ग महिला की मौत, ये है वजह
जिला कुल्लू के मनाली में एक विदेशी महिला की मौत हो गई है। महिला पिछले एक माह से अपने पति के साथ मनाली के वशिष्ठ में रह रही थी। 80 वर्षीय जापानी महिला मिस्बाओ सकुर्ज़ावा डब्ल्यू निवासी टोक्यो को मृत अवस्था में लाया गया।
बताया जा रहा है जापानी महिला बीमार थी। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि महिला का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और इसकी सूचना जापानी दूतावास को दी गई है।
No comments