Breaking News

मंडी को हराकर ऊना बना इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियन

अंतर-महाविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप ऊना कॉलेज ने जीत ली। इंदिरा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ऊना कॉलेज ने मंडी को 5-1 से हराया। मैच में ऊना कॉलेज ने अपना दबदबा बनाए रखा।
धर्मशाला कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा, जबकि सुन्नी कॉलेज चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर डीसी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन आवश्यक है। एक अनुशासित व्यक्ति जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकता है और खेलें हमें अनुशासन और परस्पर सहयोग सिखाती हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए क्योंकि नशा समाज को खोखला कर रहा है। डीसी ने युवाओं से पॉलीथिन मुक्त अभियान में भी सहयोग मांगा। इस मौके पर ऊना कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिलोक चंद मौजूद रहे। 

No comments