इकलौता घर का चिराग का शव मिला संदिग्ध अवस्था मे घर वालो पर टुटा कहर जाने क्या रहा मौत का कारण
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत कस्बे से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेरा पंचायत की वर्षाशालिका में एक छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैस्थानीय लोग छात्र की मौत का कारण नशा बता रहे हैं। छात्र के मुंह से सफेद रंग का पदार्थ निकल रहा था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने नशे की ओवरडोज ली होगी।इसकी पहचान सागर कुमार (20) पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 सुजानपुर के रूप में हुई है। युवक सुजानपुर महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष का छात्र था, जो सोमवार दोपहर बाद से ही घर से गायब था। परिजन युवक की तलाश लगातार कर रहे थे

No comments