भगवान विष्णु के मंदिर में माथा टेका, फिर चांदी और नकदी ले उड़ा शातिर, देखें तस्वीरें
हिमाचल के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के मनाली के साथ सटे वामतट स्थित सजला गांव में देवता भगवान विष्णु के मंदिर में घुस कर एक शातिर ने चोरी को अंजाम दिया गया है।
चोरी की वारदात बुधवार रात करीब दो बजे के आसपास हुई है और चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कारदार की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है
पुलिस की दी शिकायत में देवता विष्णु के कारदार पन्ना लाल गुरुवार सुबह जब देवता का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने घर जाकर इसकी सूचना देवता के अन्य कारकूनों और पुलिस को दी। बाद में देवता के कारकून और अन्य लोग मंदिर पहुंचे जहां मंदिर का ताला और मंदिर में रखा दानपात्र तोड़ा हुआ पाया।

No comments